- Hindi News
- रोडवेज से टकराकर गाय मरी, लोगों ने बस को घेरा
रोडवेज से टकराकर गाय मरी, लोगों ने बस को घेरा
भास्करन्यूज | नागौर
शहरके सुगनसिंह सर्किल पर मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद बच चालक मौके से निकल कर जाने लगा, लेकिन गुस्साए दुकानदारों आस पास के लोगों ने बस का पीछा कर थाने के सामने चालक को घेर लिया।
थाने के बाहर भीड़ देख पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग बस चालक भी काफी देर तक लोगों से उलझता रहा।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागौर से बीकानेर जाने वाली रोडवेज बस फलौदी बस स्टैंड से रवाना हुई। सुगनसिंह सर्किल के पास मोड़ में अचानक एक गाय सामने गई। टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से गुस्साए दुकानदारों आम नागरिकों ने बस का पीछा कर कोतवाली के सामने रुकवा लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर शांत किया। करीब एक घंटे बाद बस को बीकानेर के लिए रवाना कर दिया।
सारा घटनाक्रम ठीक थाने के सामने चला। इस कारण हाइवे का रास्ता दोनों ओर से जाम हो गया।
वाहनों की कतारें लग गई। इस संबंध में देर शाम तक कोतवाली में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।