पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मौतों पर घायल ने दिए बयान, ट्रेलर चालक पर मामला दर्ज

तीन मौतों पर घायल ने दिए बयान, ट्रेलर चालक पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>डेह रोड पर हादसे में तीन जनों की हो गई थी मौत

भास्करन्यूज | नागौर

डेहरोड स्थित सुशील ऑयल मील के सामने सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में तीन जनों की मौत के बाद सदर थाना पुलिस ने एक घायल के पर्चा बयान के आधार पर मंगलवार को अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले मंगलवार सुबह पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किए। इस दौरान रात से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

सुरपालिया थानांतर्गत डोडू माजरा निवासी फौजी रेवंत राम (42) पुत्र चैना राम जाट को ड्यूटी पर पहुंचाने के लिए उसके रिश्तेदार बीकानेर अंतर्गत सांडवा थाना के लालगढ़ निवासी काना राम (20) पुत्र चैना राम ढाका श्रवण (21) पुत्र सुख राम जाट उसे बाइक पर लेकर नागौर रहे थे। इसी दौरान जायल थाने के रोटू निवासी रामनिवास (30) पुत्र हरू राम बिश्नोई सुंदर (25) पुत्र शंकर लाल विश्नोई बाइक लेकर नागौर से गांव जा रहे थे। नागौर की ओर से रहे एक ट्रोले ने रामनिवास के बाइक को टक्कर मारी। उनकी बाइक उछल कर सामने से रही रेवंत की बाइक पर जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रेवंत, काना राम रामनिवास की मौत हो गई थी, जबकि सुंदर श्रवण घायल हुए थे। पुलिस ने रात को तीनों शव मोर्चरी में रखवाए। सूचना पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रात से ही अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस ने श्रवण के बयान पर मामला दर्ज किया है।