हादसों को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
नागौर. जिलेमें नेशनल हाइवे 65 89 पर हर रोज सड़क हादसों को लेकर मंगलवार को पीपुल फॉर एनीमल्स द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में संस्था के जिलाध्यक्ष हिम्मताराम भांभू ने बताया कि नेशनल हाइवे पर हर रोज सड़क हादसों में लोगों की मौत हो जाती है। इसको लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। सड़क हादसों के चलते प्रति वर्ष हजारों लोगों की जान चली जाती है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि हाइवे पर शराब की दुकानों पर रोक, पांच वर्ष बाद दुबारा ड्राइवर की आरटीओ या डीटीओ द्वारा जांच, ड्राइवर का मेडिकल सर्टिफिकेट तथा यातायात नियमों की जानकारी, जिला परिवहन विभाग द्वारा हर रोज वाहनों की चैकिंग होनी चाहिए।