पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक आज देंगे धरना

श्रमिक आज देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. भवननिर्माण सहनिर्माण मजदूर किसान जन मोर्चा एवं न्यू नेशनल युवा विकास मजदूर मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को धरना दिया जाएगा। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद रफीक पठान ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मांगों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर रैली निकाल कर धरना दिया जाएगा। रैली सुबह 11 बजे बड़ली रोड से शुरू होकर दिल्ली दरवाजा होते हुए गांधी चौक से कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां पर मजदूरों की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद जिला श्रम सह आयुक्त कार्यालय पहुंच कर समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।