- Hindi News
- व्याख्याताओं की कमी, सांसद को दिया ज्ञापन
व्याख्याताओं की कमी, सांसद को दिया ज्ञापन
बासनीस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में व्याख्याताओं की कमी को लेकर मंगलवार को सांसद सीआर चौधरी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर चौहान ने बताया कि भामाशाहों द्वारा 26.50 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण करवाया गया 2008-09 में इस स्कूल को विज्ञान संकाय के खोलने की अनुमति दी गई तथा मुख्यमंत्री ने उद्घाटन भी कर दिया, लेकिन पिछले चार सालों से स्कूल में कई पद रिक्त है जिनमें भौतिक विज्ञान 4, रसायन विज्ञान 4, जीव विज्ञान 4, अंग्रेजी 2, उर्दू 1, लेखा शास्त्र 4, व्यवसाय अध्ययन 1, कम्प्यूटर विज्ञान 1, तथा उर्दू वरिष्ठ व्याख्याता का पद सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त ही है। ऐसे में व्याख्याताओं के होने से बच्चों को नागौर का रुख करना पड़ रहा है, जिसके कारण गरीब बच्चों पर आर्थिक भार पड़ रहा है।