महिला कॉलेज में व्याख्यानमाला
नागौर. युवाविकास केंद्र के तत्वावधान में महिला कॉलेज में मंगलवार को व्याख्यानमाल का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर डीडवाना कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने कहा कि सफलता के लिए बेहतर संप्रेषण कला को भी प्रमुख कारण बताया। क्या बोलने के साथ कैसे बोला जाए यह भी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. वृंदा सिंह, डाॅ. निशा माथुर, अनुपम, दुर्गेश सिंह सुरेंद्र सोनी सहित अनेक छात्राएं मौजूद थी।