सड़क हादसे में दो घायल
सड़क हादसे में दो घायल
नागौर.बीकानेररोड पर मंगलवार को हुए दो सड़क हादसे में दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह इंदास निवासी हुक्मा राम पुत्र कुना राम जाट बाइक लेकर बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक तेजी से बाइक के पास से निकला और बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। इससे उसके सिर में चोट लगी। सूचना पर 108 एंबुलेंस पुलिस मौके पर पहुंची उसे नागौर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस बाइक को थाने ले अाई। शाम पांच बजे के करीब शारदापुरम निवासी अनिल बाइक लेकर डीडवाना बाईपास होते हुए शहर की तरफ रहा था। इसी दौरान जैसे ही बाइपास से वह बीकानेर रोड पर जाने लगा मोड पर सामने से रांग साइड रहे ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी। अनिल के मामूली खरोंचें आईं। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने युवक को संभाला। सूचना पर पुलिस भी मौकेे पर पहुंची।