पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम के प्रभारियों की सूची जारी

कार्यक्रम के प्रभारियों की सूची जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के प्रभारियों की सूची जारी

नागौर| राजस्थानभाजपा सरकार की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर जयपुर में 13 दिसंबर को होने वाले बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के प्रभारियों मंडलवार सह प्रभारियों की सूची मंगलवार को जारी हुई। नागौर शहर के मंडल प्रभारी राम कुमार चौधरी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भंवर सिंह राजोद को डेगाना मंडल प्रभारी सेवा राम सिंधी को सह प्रभारी, रामा किशन लाटा को रियां बड़ी प्रभारी गिरधारी राम पोटलिया को सहप्रभारी, जायल में राम कुमार रिणवा को प्रभारी माणक भाटी को सह प्रभारी, मूंडवा मंडल के लिए शंकर लाल चांडक को प्रभारी काना राम पलियाल को सह प्रभारी, मूंडवा शहर में मोहम्मद शौकीन खोखर प्रभारी, मुकेश वैष्णव सह प्रभारी, नागौर ग्रामीण नरेंद्र गहलोत को प्रभारी, भंवर लाल गीला सह प्रभारी, नागौर शहरी में जहांगीर खान को सहप्रभारी, मेड़ता ग्रामीण में भीखम चंद व्यास को प्रभारी सुखा राम को सह प्रभारी नियुक्त किया है।