हजरत अहमद अली शाह बाबा का उर्स आज से
नागौर| किलेकी ढाल स्थित हजरत अहमद अली शाह (रह.) का सालाना उर्स 10 दिसंबर से शुरू होंगे। उर्स में प्रदेश के कई जिलों से जायरीन शिरकत करेंगे। इसको लेकर दरगाह कमेटी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है।
दरगाह कमेटी के सदर शाकिर खां चौैहान ने बताया कि कुतबुल आशकीन बाबा सैयद अहमद अली शाह मस्त के 97वां उर्स 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा हैं। दरगाह कमेटी और सहयोगियों ने तैयारी पूरी कर ली हैं उर्स में बाहर से आने वाले जायरीनों के ठहरने लंगर की व्यवस्था की है।
यहरहेगा उर्स कार्यक्रम: दरगाहकमेटी सचिव मंजूर खां मिस्त्री ने बताया कि उर्स के तहत बुधवार सुबह 4 बजे गुस्ल शरीफ बाद नमाज अस्र संदल शरीफ होगा। इसी प्रकार 11 से 15 दिसंबर तक रोजाना सुबह कुरानख्वानी रात को महफिलें सिमां होगी। बड़ा उर्स 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर देग का आयोजन भी होगा।
कव्वाली की महफिलें शमां होगी। इसमें कव्वाल अनवर जानी कव्वाल पार्टी, मुम्बई, जोधपुर के कव्वाल शौकत अंदाज़ एंड पार्टी शामिल होंगे। इसके अलावा जयपुर के कव्वाल हसन कव्वाल, गुलाम मोइन, गुलाम वारिस (अच्छन मोइन दिलदार कव्वाल पार्टी) द्वारा महफिलें शमां होगी।
जनप्रतिनिधिभी होंगे शामिल
बड़ेउर्स के मौके पर शाम पांच बजे आयोजन होगा। इस दौरान सांसद सीआर चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में नागौर विधायक हबीबुर्रहमान , वक्फ बोर्ड अध्यक्ष लियाकत अली खां, मौलाना फैय्याज अहमद रजवी, सभापति बिरदीचंद सांखला, अरबन बैंक अध्यक्ष कृपाराम सोलंकी शामिल होंगे।