पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं गैंगस्टर हूं तो सीबीआई जांच कराएं : बेनीवाल

मैं गैंगस्टर हूं तो सीबीआई जांच कराएं : बेनीवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| डीडवानामें सोमवार को हुई सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केबिनेट मंत्री युनूस खान पर आरोप प्रत्यारोप के बाद कैबिनेट मंत्री यूनुस खान और खींवसर के विधायक हनुमान बेनीवाल में राजनीतिक तलिख्यां बढ़ गई हैं। विधायक बेनीवाल ने मंगलवार को फिर से प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य सरकार के मंत्री ने मुझे गैंगस्टर कहा है, मैं गैंगस्टर हूं तो इसकी सीबीआई जांच कराएं। बेनीवाल ने कहा कि गैंगस्टर क्या होता है मैं तो नहीं जानता। विधायक बेनीवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सार्वजनिक निर्माण मंत्री खान इन आरोपों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मंगलवार को फिर दोहराया कि राज्य सरकार के मंत्री मंडल में भाजपा के कई मंत्री दागी हैं और खान के आनंदपाल सिंह से संबंध हैं। बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में फैज मोहम्मद हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी विजेंद्र सिंह से जो सैकड़ों सिम कार्ड मिले हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि 2001 में जब हत्या के एक मामले में मुझे गिरफ्तार किया गया था तो उस समय मैं भाजपा में था और यूनुस खान और औंकार सिंह लखावत मुझसे मिलने आए थे।

बेनीवाल ने कहा कि उस समय भाजपा के यह नेता मुझे निर्दोष बता रहे थे और आज मुझे हत्या का आरोपी कह रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले में न्यायालय से भी मैं बरी हो गया हूं। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में टोल माफिया पनप रहा है और पूरे राजस्थान में इसका विरोध भी हो रहा है।