- Hindi News
- साधारण सभा हुए 20 दिन हो गए, नहीं मिली पार्षदों को प्रोसिडिंग कॉपी
साधारण सभा हुए 20 दिन हो गए, नहीं मिली पार्षदों को प्रोसिडिंग कॉपी
नगरपरिषद नागौर की साधारण सभा 20 दिन पहले हुई थी, मगर अब तक पार्षदों को सभा की कार्रवाई से अवगत कराने वाले प्रोसिडिंग कॉपी नहीं दी गई है। पार्षद लगातार चक्कर लगा रहे हैं। कुछ पार्षदों को अंदेशा जताया है कि प्रस्तावों में हेरफेर किया जा रहा है।
भाजपा शहर मंडल के महामंत्री रामकुमार चौधरी ने बताया कि नगर परिषद की 19 नवंबर को हुई साधारण सभा में विपक्ष के कुछ पार्षद समितियां भंग करने का प्रस्ताव लाए थे। वित्त प्रशासनिक समिति को छोड़कर अन्य समितियां भंग करने का प्रस्ताव अन्य प्रस्तावों के साथ लिया गया था। इसके 20 दिन बाद भी प्रोसिडिंग कॉपी परिषद प्रशासन ने पार्षदों को नहीं दी है। रामकुमार चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उनसे भाजपा के कुछ पार्षद निर्दलीय पार्षद भी मिले हैं। उन्होंने पूरी बात बताई है। महामंत्री रामकुमार चौधरी ने प्रस्तावों में हेरफेर की संभावना जताते हुए इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रशासन इस मसले पर हस्तक्षेप करे। चौधरी ने बताया कि बैठक की वीडियोग्राफी हुई थी, फिर कॉपी में देरी क्यों हो रही है।
सभापति के पास है जानकारी
^बोर्डमें लिए गए प्रस्तावों की डिटेल सभापति के पास है। वे अगर मुझे वेरिफाई करके दें तो मैं 15 मिनट में ही सब पार्षदों को इसकी प्रतिलिपि बांट दूं। पोकरचौहान, आयुक्त,नगर परिषद
सात दिन में मिलती है सब जगह
जिलापरिषद पंचायत समिति की साधारण सभा में बैठक की कार्रवाई का विवरण सात दिन के भीतर ही मिल जाता है। यहां तक कि राज्य सरकार जिला प्रशासन की बैठकों का विवरण में दो से तीन दिन में तैयार हो जाता है। संबंधित को प्रतिलिपि भी भिजवाई जाती है।
सात दिन में कॉपी देने का है नियम
नगर परिषद में बोर्ड की बैठक की कार्रवाई से अवगत होने का प्रत्येक पार्षद को अधिकार है। पार्षद को यह कॉपी सात दिन के भीतर मिलनी चाहिए। इसको लेकर संबंधित आयुक्त सीधे तौर पर जिम्मेदार होते हैं। आयुक्त को यह प्रोसिडिंग कॉपी बैठक समाप्ति के तत्काल बाद ही तैयार करानी होती है। मगर यहां लंबे समय से पार्षदों को प्रतिलिपि नहीं दी जा रही है।