- Hindi News
- ट्रेन से दो हादसे, एक की मौत, एक गंभीर घायल
ट्रेन से दो हादसे, एक की मौत, एक गंभीर घायल
नागौर| ताऊसरगांव से एक किमी आगे स्थित मानव रहित फाटक पर मंगलवार सुबह 7 बजे इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दोपहर को चलती ट्रेन से गिरकर एक जना घायल हो गया। गनीमत रही कि वह ट्रेन की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार पहले मामले में ताऊसर के रूपासर बास निवासी हीरा लाल (40) पुत्र मंगला राम माली मंगलवार सुबह मानव रहित फाटक पार कर रहा था। इस दौरान अचानक मानव रहित फाटक की चपेट में गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। आस पास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हीरालाल पहले तो ट्रेन से टकराया बाद में पटिरयों पर ही गिर गया और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। दूसरे मामले में जोधपुर के बालसमंद निवासी संजय (20) पुत्र लालजी पंडित बीकानेर से कालका हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार होकर जोधपुर जा रहा था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह गेट के पास खड़ा था। ट्रेन जैसे ही नागौर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बासनी पुल के पास पहुंची। पीछे से धक्का लगने से संजय संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। जीआरपी ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सभी का कहना था कि गनीमत रही कि संजय ट्रेन से दूर गिरा वरना की चपेट में सकता था।
नागौर. ट्रेनसे व्यक्ति के कटने के बाद शव उठाते कार्मिक।