पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 11 से

कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 11 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. शिक्षाविभाग की 42वीं जिला राज्य स्तरीय कर्मचारी खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता 11 दिसंबर से शुरू होगी। खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबॉल तथा एथलेटिक्स में दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तश्तरी फेंक लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक में सुगम संगीत, एकाभिनय, विचित्र वेशभूषा, हरमोनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन झांझ वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया राजकीय माध्यमिक स्कूल बख्तसागर में 11 12 दिसंबर को होगी। मंडल स्तर पर चयन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सुभाषनगर, भीलवाड़ा में 17 18 दिसबंर को होगी। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण 20 से 24 दिसंबर तक होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल शिवगंज, सिरोही में होगी।