घायल युवक की मौत
घायल युवक की मौत
अजमेर.नागौरजिले के ईडवा गांव में गत 23 नवंबर को सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल ईडवा निवासी नाथूराम पुत्र मोतीराम की जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डेगाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
झगड़ेमें युवक घायल
अजमेर.सिविललाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के भूणाबाय इलाके में सोमवार रात एक युवक पर तीन युवकों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस के अनुसार नागौर के गांव खराड़िया निवासी लक्ष्मण पुत्र मंगल ढोली ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सोमवार रात भूणाबाय स्थित घर लौट रहा था। रास्ते में उसे राजू, काना उनके एक अन्य साथी ने रोक लिया और मारपीट की।