पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निंबी जोधा के सहकारी समिति कार्यालय पर ताले, एमडी आए मगर नहीं खुला ताला

निंबी जोधा के सहकारी समिति कार्यालय पर ताले, एमडी आए मगर नहीं खुला ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बीजोधां में सहकारी समिति पर चार दिन से ताले लगे हैं। किसान कृषि अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए चार माह से चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। मामले की शिकायत नागौर केन्द्रीय सहकारी बैंक तक पहुंचने पर मैनेजिंग डायरेक्टर विद्याधर गोदारा ने मौका देखा मगर अभी तक वे भी ताले नहीं खुलवा पाए हैं। किसी अधिकारी ने स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है कि ताले क्यों लगाए गए हैं।

किसानों का कहना है कि कार्यवाहक व्यवस्थापक ने कार्यमुक्त होने के बावजूद समिति कार्यालय की चाबियां अध्यक्ष या सहायक व्यवस्थापक को नहीं सौंपी। उधर अध्यक्ष ने भी अलग से ताले पर ताला लगा दिया। अध्यक्ष पक्ष का कहना है कि किसी तरह के दस्तावेज गायब हो इस वजह से ताला लगाया गया है। किसान आईदान राम खीचड़ ने बताया कि हम लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सहकारी समिति के सदस्य पुरखाराम जाट ने बताया कि समिति का कार्यालय काफी समय बंद ही रहता है।

समितिअध्यक्ष का आरोप

समितिअध्यक्ष नवरतन खीचड़ का कहना है कि संस्था के लिये कृषि आदान अनुदान का पैसा नागौर केन्द्रीय सहकारी बैंक में पड़ा है, मगर कार्यवाहक व्यवस्थापक शिवदान राम जाट द्वारा उसे निकाल कर किसानों को वितरित नहीं किया जा रहा है। बिजली पानी के बिलों को दो साल से जमा नहीं करवाया है।