आत्मविश्वास मेहनत से मिलता है लक्ष्य
महिला कॉलेज में व्याख्यानमाला आयोजित
नागौर. राजकीयबीआर मिर्धा कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वाईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में विचारगोष्ठी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अमेरिका में फाइनेंशियल एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मुख्य वक्ता आशु राहड़ ने कहा कि नेतृत्व शक्ति, ऊंचा इरादा, आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम, निरंतरता एवं नवीनतम जानकारी के माध्यम से इच्छित लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने पाश्चात्य जगत एवं भारत की तुलनात्मक स्थिति की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल जवाब करते हुए जीवनोपयोगी शंकाओं का समाधान किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राएं उनसे कई सवाल करते रहे। अभिनव राजस्थान के प्रवक्ता डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ कुछ विशेषता पाई जाती है केवल उसको पहचानने की जरूरत होती है। उन्होंने जीवन में अच्छाइयों को अपनाने बुराइयों से दूर रहने की बात कही। पूर्व छात्र माणक चौधरी ने कहा कि जानकारी के अभाव में विद्यार्थी वर्ग व्यवस्था का पूर्ण उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कार्यवाहक प्राचार्य एसआर रिणवां ने कहा कि कठोर परिश्रम से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। मदनलाल मिर्धा ने विदेश में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र सिरोही, रामकिशोर फिड़ौदा, जेठाराम बागड़िया, मुरलीमनोहर टेलर भी मौजूद थे। संचालन डॉ. शंकर लाल जाखड़ ने किया। डॉ. हरसुख छरंग ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. मनीष जोशी, लेफ्टिनेंट प्रेमसिंह बुगासरा, डाॅ. रणजीत पूनिया, डॉ. दुर्गेश पारीख एवं छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र भाकल एवं व्याख्याताओं सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे।
नागौर. राजकीयमहिला कॉलेज में शनिवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में महिला अधिकार एवं कानूनी प्रावधानों पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एडवोकेट नजत रिजवी ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव छात्राओं के बीच बांटे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. वृंदा सिंह, युवा विकास केंद्र के प्रभारी अनुपम, सुरेंद्र सोनी, दुर्गेश सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। मंच संचालन नेहा चारण ने किया