अब सुधरेगी ज्ञान तालाब की दशा
मारवाड़ मूंडवा. शनिवारको यहां ऐतिहासिक ज्ञान तालाब के पक्के घाट का विस्तार करने के लिए आधारशिला रखी गई। यह आधारशिला जाट समाज मारवाड़ मूंडवा के मौजिज रामबख्श चौधरी, महंत दामोदरदास तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने रखी।
घाट निर्माण के लिए जाट समाज द्वारा 81 हजार 471 रुपए की नकद राशि दी है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बताया कि इन घाटों के विस्तार के लिए नागौर सांसद सीआर चौधरी ने दस लाख रुपए सांसद कोष से उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पालिका की देखरेख में हो रहा है। ज्ञान तालाब को एक मनोरम स्थान के रूप में विकसित करने की पालिका की योजना है।
इसके प्रथम चरण में इसके चारों ओर पक्के घाट का निर्माण करवाना और तालाब की बेतरतीब हुई खुदाई से इसके तल को पुन: समतल करवाना होगा। उन्होंने बताया कि ज्ञान तालाब एक गेंदनुमा आकृति में हुआ करता था विगत समय हुई इस बेतरतीब खुदाई से इसका आकार बेडौल सा हो गया है। इसको पुन: उसी आकृति काे बनाते हुए चारों ओर पक्के घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके पश्चात यहां सुंदर पार्क का विस्तार किया जाएगा। ताकि यह स्थान एक रमणीक स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा। इस स्थान का इस प्रकार से सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा जिससे यहां समीप से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर निकले वाले यात्रियों का भी मन कुछ समय यहां रुकने का करें। ज्ञान तालाब का पानी स्वच्छ एवं निर्मल बना रहे हैं। इसके लिए भी पालिका प्रयास कर रही है। शनिवार को हुए शिलान्यास के दौरान जाट समाज के रामबख्श चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सीताराम चौधरी, महंत दामोदरदास, रामनिवास राव उर्फ बीरा, पार्षद विनोद चावला, ओमप्रकाश क्षत्रीय पंडा, बाबू वैष्णव, नृसिंह मंदिर पुजारी सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे। इस दौरान निर्माण कार्य करने वाले प्रमुख कारीगर जगमाल तथा मोहन के तिलक लगाया गया।
मारवाड़ मूंडवा. ज्ञानतालाबघाट निर्माण विस्तार की आधारशिला रखते।