- Hindi News
- हथियार रखने वाले आरोपियों से पूछताछ जारी
हथियार रखने वाले आरोपियों से पूछताछ जारी
हथियार रखने वाले आरोपियों से पूछताछ जारी
नागौर.रोलथाना क्षेत्र के बुगरड़ा की सरहद में गुरुवार रात अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद जगी है। पुलिस ने गुरुवार रात आपराधिक योजना बनाते तरनाऊ के सुरेन्द्र पुत्र हरजीराम जाट, मांगलोद के दुर्गेश उर्फ दुर्गाराम पुत्र धन्ना राम जाट दुगस्ताऊ के दिनेश पुत्र मनफूल जाट को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा, दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक बिना नंबरी अल्टो कार मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से साथियों के नाम पते पूछने में जुटी है। पुलिस ने तीन जनों तो मौके पर पकड़ लिया, लेकिन जायल निवासी रूपा राम लोमरोड़, दुगस्ताऊ निवासी राजेन्द्र जाट धर्मेंद्र उर्फ धर्माराम मेघवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। पुलिस ने तीनों की तलाश में दबिश दी।