पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजरत अहमद अली बाबा का बड़ा उर्स आज

हजरत अहमद अली बाबा का बड़ा उर्स आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई जिलों से आए जायरीन

किले की ढाल स्थित दरगाह में बाबा अहमद अली शाह का बड़ा उर्स रविवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रदेश के कई जिलों से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यहां रात को ठंडी हवाओं के बीच कव्वालियों का रूहानी मंजर सूफियाना माहौल बना रहा है।

दरगाह कमेटी के सदर शाकिर खां चौहान ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे देग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे। रविवार को बड़े उर्स पर तबर्रुक तक्सीम होगा। इस अवसर पर सांसद सीआर चौधरी, विधायक हबीबुर्रहमान, वक्फ बोर्ड सदस्य मौलाना फयाज अहमद रजवी, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री जगवीर छाबा, सभापति बिरदीचंद सांखला समेत अतिथि शामिल होंगे। उर्स के दौरान व्यापक तैयारियां की गई हंै। दरगाह के सह सचिव आमीन खां ने बताया कि उर्स के मद्देनजर दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। जायरीनों के ठहरने के भी इंतजाम किए गए हैं।

महफिलेसमां का आयोजन

रातको महफिले समां का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दरगाह के कव्वाल अच्छन मोइन दिलदार कव्वाल पार्टी जयपुर, शौकत अंदाज कव्वाल पार्टी जोधपुर, अनवर जानी कव्वाल पार्टी मुंबई द्वारा सूफियाना कलाम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान देर रात को भी जायरीन यहां कव्वालियां सुनने के लिए मौजूद रहे। इससे पहले दिनभर जायरीनों ने आस्ताना औलिया पर अकीदत के फूल पेश कर दुआएं मांगी।