- Hindi News
- ट्रक में बैठकर जा रहे थे स्टूडेंट्स, प्रधानाचार्य ने समझा अपहरण, कंट्रोल रूम को फोन लगा दिया
ट्रक में बैठकर जा रहे थे स्टूडेंट्स, प्रधानाचार्य ने समझा अपहरण, कंट्रोल रूम को फोन लगा दिया
सिंगड़ के भांभुओं की ढाणी की घटना
भास्करन्यूज. नागौर
सदर थानांतर्गत सिंगड़ में शनिवार को भांभुओं की ढाणी राजकीय विद्यालय से शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर निकले तीन छात्रों के अपहरण की सूचना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने कंट्रोल रूम में बच्चों के अगवा होने की सूचना दी। सदर थाना पुलिस आनन फानन में मौके पर जाने की तैयारी करने लगी और नाकाबंदी करवाई। इतने में प्रधानाचार्य ने वापस फोन कर कहा कि ट्रक चालक ने कुछ ही दूरी पर बच्चों को वापस छोड़ दिया है। बाद में यह बात भी सामने आई कि चालक बच्चों के कोई परिचित था बच्चों ने घरों तक जाने के लिए उससे लिफ्ट ली थी। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सदर थानाधिकारी भंवरलाल देवासी ने बताया कि राजकीय विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पेपर देने के बाद विद्यार्थी स्कूल से बाहर आए। इस दौरान कुछ लड़के लड़कियां रोड किनारे खड़े थे। तीन छात्रों ने ट्रक रुकवाया और इसमें बैठ कर निकल गए। वहां खड़ी छात्राएं सुमन कोशियां भाग कर प्रधानाचार्य के पास पहुंची। छात्राओं ने प्रिसिंपल को बताया कि एक ट्रक में आए कुछ लोग पप्पू राम मेघवाल, मंगतू राम मेघवाल सुंदर लाल मेघवाल का अपहरण कर ले गए। प्रधानाचार्य ने कंट्रोल रूम में सूचना थी। वहां से सदर थाने को सूचना दी। तभी गांव के कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक चालक छात्रों के परिचित था और बच्चे घर पहुंच चुके हैं। इस पर अध्यापक ने छात्रों से बात कर तसल्ली की और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने भी राहत की सांस ली। थानाधिकारी देवासी ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही टीम रवाना हो चुकी थी मगर बीच रास्ते में ही प्रधानाचार्य का फोन आने पर वापस लौट आए।
गलतफहमीसे अटकी सांसें
जिलेमें अपराध की संगीन वारदातें पिछले एक माह में खूब सामने आई है। शनिवार को अपहरण की इस सूचना से पुलिस फिर से मशक्कत में जुट गए। इससे पुलिस महकमा फिर परेशानी में गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गफलत रही। मगर अपहरण की खबर झूठी निकलने पर सबने राहत की सांस ली।