पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानहानि मामले की फाइल आज जाएगी जयपुर

मानहानि मामले की फाइल आज जाएगी जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरके बिड़ला सभागार में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिए गए विवादास्पद भाषण को लेकर शिक्षा मंत्री काली चरण सर्राफ, पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया अतिरिक्त प्रमुख शासन सचिव शिक्षा श्याम एस अग्रवाल के खिलाफ शिक्षक अर्जुन राम लोमरोड द्वारा नागौर के सीजेएम कोर्ट में मानहानि को लेकर पेश परिवाद की जांच की फाइल शनिवार को नागौर पुलिस द्वारा जयपुर सीआईडी सीबी को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर 8 सितंबर को लाेमरोड ने कोर्ट में तीनों के खिलाफ राजस्थान वासियों शिक्षकों के लिए अपमानजनक शब्द कहकर मानहानि का मामला दर्ज करने लिए परिवाद पेश किया था। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 22 सितंबर को याचिका मंजूर करते हुए कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस पर फाइल कोतवाली पहुंचने पर वहां से एसपी को भेजी गई। शुक्रवार को यह फाइल पुलिस लाइन भेज दी गई है। शनिवार को इसे जयपुर सीआईडी सीबी को भेजा जाएगा। मंत्रियों के खिलाफ मामला होने के कारण इसकी जांच सीआईडी सीबी ही कर सकती है।