पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाली डॉक्टर की सीज दुकान में दवाइयों की जांच

बंगाली डॉक्टर की सीज दुकान में दवाइयों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस थाना पादू कलां को भेजी कार्रवाई रिपोर्ट

रियांबड़ी|

कस्बेमें ब्रह्म बगीची के पास मेडिकल के नाम बंगाली द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने पर उपखंड अधिकारी द्वारा सीज मेडिकल में दवा उपकरणों की जांच करने नागौर से टीम पहुंची।

उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रभूसिंह राठौड़ ने दस सितंबर को इस बंगाली डाक्टर को मेडिकल की आड़ में इलाज करते पकड़ा था। शुक्रवार को औषधि नियंत्रक ने सीज की गई दुकान का ताला खोल कर दवाओं की जांच कर इलाज के काम में लिए जा रहे उपकरण पुलिस थाने में कार्रवाई के लिए भेजे।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी चिकित्सा विभाग की टीम ने बंगाली डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार को मेडिकल की आड़ में इलाज करते हुए पाया था जबकि उसके पास एेसा करने के लिए कोई प्रमाण पत्र नहीं था। शुक्रवार को नागौर से आए औषधि नियंत्रक बलदेव राम, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रभूसिंह राठौड़, उगमराज पारीक ने सीज दुकान का ताला खुलवा दवाओं की जांच की। इलाज के लिए उपयोग में लिए जा रहे उपकरण जब्त किए। मेडिकल में फार्मासिस्ट होने के बावजूद फार्मासिस्ट के नाम पर दवाएं बेचने इलाज करने की रिपोर्ट अधिकारियों ने बनाई।

ग्राम के चैनाराम, रामगोपाल, मल्लाराम, ओंकार राम ने इस डाक्टर के खिलाफ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को शिकायत की थी।

रियांबड़ी. में झोला छाप की सीज दुकान खुलवा जांच करते अधिकारी