पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना था भाजपा के खिलाफ आपस में उलझ पड़े कांग्रेसी

धरना था भाजपा के खिलाफ आपस में उलझ पड़े कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर शनिवार को जयपुर में हो रहे भाजपा के जश्न के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत नागौर मुख्यालय पर भी कांग्रेस ने धरना देकर भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। स्थिति उस समय देखने लायक हो गई जब भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी यहां फिर से गुटबाजी में बंट गए। दो तीन कार्यकर्ताओं ने तो चुनावी हार पर एक दूसरे को जिम्मेदार बताते हुए आरोप प्रत्यारोप लगा दिए। नौबत धक्कामुक्की तक गई। इस दौरान धरने में मौजूद कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी चुप रहे तो कुछ ने समझाइश से मामला शांत कराया।

हुआ यूं कि पूर्व मंत्री कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मेघवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। कांग्रेस के हेमाराम बेड़ा का भाषण पूरा होने के बाद एक वक्ता बोलने लगे तो धरने में मौजूद कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता यह बोल पड़े कि सांसद के चुनाव में कांग्रेस को हराने वाले यहां क्यों आए हैं। बस इसी बात से कुछ देर के लिए बवाल हो गया। महेंद्र कापड़ी नाम के उस कार्यकर्ता को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा कांग्रेसियों ने रोकने का प्रयास किया तो एक कांग्रेसी सरपंच मंच पर आकर माइक पर गुस्से में बोलना शुरू हो गए। नौबत गाली गलौज तक आई। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सबको समझाइश कर शांत कराया।

संबंधितखबर पेज 16 पर

पूर्व सांसद का बयान महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाला : भाजपा

भाजपाकी प्रदेश सचिव सरोज प्रजापति ने पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के शनिवार को दिए बयान को गलत बताया है। प्रजापति ने कहा कि पूर्व सांसद का बयान महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। प्रजापत ने आराेप लगाया कि ऐसे बयान कांग्रेस की परंपरा रहे हैं। पहले भी कांग्रेस के कई नेता इस तरह से महिलाओं के बारे में गलत बयानबाजी करते आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में खूब काम कराए हैं।

नागौर. विरोधकरने वाले कार्यकर्ता महेंद्र कापड़ी को चुप कराते एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बागड़ा।

यह रहे मौजूद:

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असलम चौधरी मकराना, शमशेर खोखर, अरबन बैंक अध्यक्ष कृपाराम सोलंकी, अलाय पूर्व सरपंच अनोपचंद बिश्नोई, गीता सोलंकी, दिलावर खां, शौकत अली, मोती लाल चंदेल, भीखमचंद शर्मा, आइदान भाटी, जिला सचिव शेर मोहम्मद कुरैशी, हीरालाल भाटी, पू