- Hindi News
- प्रदेश में मावठ से नागौर में भी तापमान गिरा, शीतलहर जारी
प्रदेश में मावठ से नागौर में भी तापमान गिरा, शीतलहर जारी
उत्तर भारत में बर्फबारी और प्रदेश में कई जगह मावठ होने से शहर में भी रात को ठिठुरन बढ़ गई है। इससे पारा भी गिर गया। शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को अलसुबह हल्का कोहरा छाया रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग तो घर से देर से ही निकले। सरकारी दफ्तरों में भी लोग सर्दी से बचाव करत रहे। शनिवार रात को तापमान में गिरावट से लोग सड़कों पर कम ही निकले। दिन में भी तेज धूप के साथ लोगों को शीतलहर ने राहत नहीं लेने दी। इस बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए परीक्षा देने पहुंचे।
रात को आलम यह था कि आठ से नौ बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा सा नजर रहा था। शहर के कई हिस्सों में सर्दी से बचने के लिए अलाव जल उठे।
खींवसर.उपखंडक्षेत्र सहित गांवों में दो दिनों से शीतलहर के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है। तेज सर्दी के कारण नन्हें मुन्ने स्कूली विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई। वहीं लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिला।
रियांबड़ी. सर्दीकी पहली ठंड के साथ कोहरा छाया