तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
खींवसर. 60वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नागौर जिले की तीन छात्राओं का चयन हुआ। राष्ट्रीय चयन प्रशिक्षण शिविर सादुलशहर गंगानगर में हुआ। इसमें ज्योति राउप्रावि अरनियाला, पूजा कंवर राउमावि गोगेलाव, सुंदर राउप्रावि झालों की ढाणी खींवसर का बाधा दौड़ में, ऊंची कूद गोला फेंकने में चयन हुआ है। प्रशिक्षक धारूराम बंजारा ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी 19 जनवरी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रांची जाएंगी। कोच के रूप में घारूराम बंजारा, महेंद्र सारण, कर्ण सिंह, विपिन मोदी, हंसराज शर्मा आदि भी जाएंगे। नागौर पहुंचने पर शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया।