- Hindi News
- सफाई मजदूर संघ ने दिया सहोत्रा को ज्ञापन
सफाई मजदूर संघ ने दिया सहोत्रा को ज्ञापन
नागौर| राजस्थानप्रदेश सफाई मजदूर संघ की जिला शाखा की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोतरा को ज्ञापन दिया गया। अति दलित वाल्मिकी समाज की विभिन्न समस्याओं को निराकरण करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की नगर परिषद में सफाई मजदूर कर्मचारियों के रिक्त पदों में दलित बेरोजगार, विकलांग विधवाओं को प्राथमिकता दी जाए। प्रदेश में 1996 के अधिनियम को हटाया जाए ताकि मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति मिल सके। परिषद में कार्य करने वालों को राज्य सरकार के कर्मचारियों जैसा ही दर्जा दिया जाए। 50 वर्ष से ज्यादा वर्ष के कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति कर उनके स्थान पर आश्रितों को नियुक्ति दी जाए।