पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखावत शिक्षक संघ की बैठक, दिया ज्ञापन

शेखावत शिक्षक संघ की बैठक, दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की उपशाखा की बैठक बुधवार को नगर परिषद स्थित पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक मेहराम चौधरी ने की। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन लोमरोड़ ने बताया कि स्कूल टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया का राष्ट्रीय स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन 15 से 17 फरवरी को गंगानगर में आयोजित होगा। इस दौरान जिले की प्रत्येक उपशाखा के सदस्य बस द्वारा गंगानगर जाएंगे। इस अवसर पर कई शिक्षक नेताओं ने विचार व्यक्त किए। शिक्षक संघ द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के परीवीक्षा काल समाप्त होने पर वेतन अन्य परिलाभ की मांग को लेकर सांसद सीआर चौधरी को ज्ञापन भी दिया गया। इसके अलावा शिक्षकों के स्थायीकरण की भी मांग की गई।