पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वल्लभकुल महिलाओं का फागोत्सव शुरू

वल्लभकुल महिलाओं का फागोत्सव शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| शहरके विभिन्न मोहल्लों में होली से पूर्व वल्लभकुल संप्रदाय की महिलाओं द्वारा फागोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी शहर के अनेक मोहल्लों में फागोत्सव मनाया गया। पित्ती वाड़ा स्थित घर में बुधवार को वल्लभकुल संप्रदाय की महिलाओं द्वारा फाग के गीत गाए गए। महिलाओं द्वारा फाग के अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। जिनमें मत रंग डालो श्याम चुनरी म्हारी भीग.........., होलियां में उड़े रे गुलाल......, नंद बाबा घर होली खेले रे.....आदि गीतों पर महिलाओं द्वारा नृत्य भी किया गया। इस दौरान संगीतमय भजनों के गीत गाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। फागोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा ठाकुरजी के साथ होली खेली गई तथा फाग के गीत गाए गए। शहर में इन दिनों फागोत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। हर रोज महिला मंडली द्वारा फागोत्सव के गीत गाए जा रहे हैं।

नागौर. फागोत्सव के दौरान पित्तीवाड़ा क्षेत्र में फाग गीत गातीं वल्लभकुल संप्रदाय की महिलाएं।