पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप बाइक की टक्कर में दो घायल

पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगेलाव| बीकानेररोड पर गोगेलाव के पास बुधवार को पिकअप और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। उन्हें नागौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। अस्पताल चौकी के नेमीचंद भाटी ने बताया कि अजमेर के पिंचौलिया निवासी सुरेश (35) पुत्र भंवर लाल जाट पिकअप लेकर बीकानेर की ओर जा रहा था। इस दौरान भोजास निवासी भोमा राम (27) पुत्र छगन लाल जाट बाइक लेकर वहां से गुजर रहा था। गोगेलाव के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे को बचाने के प्रयास में पिकअप भी पलट गई। इससे दोनों सवार घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों को नागौर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।