पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस|जनवरी सेखाते में जमा होगी सब्सिडी

गैस|जनवरी सेखाते में जमा होगी सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधार| नामपता गलत तो घर बैठे अपडेट करें कार्ड

इनकम टैक्स| ऑनलाइनसबमिशन सिर्फ 15 मिनट में

नागौर| केंद्रसरकार की ओर से एक जनवरी 2015 से मिलने वाली प्रत्यक्ष हस्तांरित लाभ (पहल) योजना रसोई गैस सब्सिडी के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अनेक उपभोक्ताओं ने रसोई गैस कनेक्शन को बैंक खातों से नहीं जोड़ा है। ऐसे में नागौर जिले में 82 प्रतिशत गैस उपभोक्ता रसोई गैस सब्सिडी से वंचित रह सकते हैं। एक जनवरी से रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा, लेकिन नागौर जिले में 18.6 प्रतिशत उपभोक्ता आधार कार्ड के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन से जुड़े हैं। जिले में 40 प्रतिशत लोग आधार कार्ड से जुड़ चुके हैं। हालांकि जिले में 4.50 लाख ग्राहक एलपीजी के हैं।

{ टेक्स्ट वेरिफिकेशन में स्पेशल कैरेक्टर डालें ओटीपी पर क्लिक करें। अगले पेज पर मोबाइल नंबर डालें।

{अपडेट पर क्लिक करने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कंफर्म पर क्लिक करिए। अपडेट होने पर मोबाइल में यूआरएन नंबर मिलेगा।

{अंत में अपडेट स्टेटस पर आधार नंबर और यूआरएन डालें। पूरा होते ही एक मैसेज नजर आएगा \\\"योर रिक्वेस्ट कंपलीट सक्सेसफुल।\\\'

कैसे सुधरेंगी गलतियां

{http://uidai.gov.inवेबसाइट पर जाकर \\\"आपका आधार\\\' लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर बायीं ओर नीचे की तरफ \\\"अपडेट योर आधार डाटा\\\' पर क्लिक करें। यहां दिखेगा कि आप क्या-क्या जानकारी अपडेट कर सकते हैं। नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन सबमिशन कर बचें परेशानी से

{ साइट पर अपने टैक्स से जुड़ा चालान चुनें। जानकारियाें की एंट्री करें।

{इसके बाद कन्फर्मेशन डिस्प्ले होगा। डाटा पुष्टि होते ही नेट बैकिंग साइट पर लॉग इन कर पेमेंट करें।

{इसके बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर पेमेंट से जुड़ा चालान डिस्प्ले होगा। इसका प्रिंट निकाल रिकाॅर्ड में रखें।

मैन्युअली जमा कराने में ये परेशानी

{पहलेफाॅर्म 218 भरना होगा, इसके बाद बैंक नंबर देगा।

{बैंक द्वारा दिए नंबर पर चालान जमा करवाना होगा। नंबर भरने में थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो पैसा किसी और के खाते में चला जाएगा। इससे एडवांस टैक्स जमा कराने पर भी क्रेडिट नहीं मिलेगी।