पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरिंग के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

फायरिंग के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायरिंग के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

कुचामन सिटी| तीनदिन पहले भांवता गांव में एक दुकानदार पर फायरिंग करने वाले आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। रविवार की रात को भांवता गांव में प्रदीपकुमार दर्जी पर फायरिंग करने वाले रिछपाल जाट, चैनाराम और दारासिंह की गिरफ्तारी के लिए कुचामन वृत्ताधिकारी विमल सिंह नेहरा के निर्देशन में पुलिस ने कुकनवाली, घाट की ढाणी, पांचवां, चित्तावा सहित कई जगहों पर दबिश दी। कुचामन थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।

इंद्रचंदकी तलाश में यूपी पहुंची पुलिस

नागौर|जीवनरामगोदारा हत्याकांड मामले में गवाह प्रमोद जाट के भाई अपह्त इंद्रचंद का पता लगाने के लिए पुलिस मुरैना आगरा पहुंच चुकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंद्रचंद के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार टीम वहां पहुंची है। अब आगे की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर को इंद्रचंद का अपहरण हो गया था। इस मामले में आनंदपाल सिंह की गैंग का ही नाम रहा है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने सुराग लगने की बात कही है मगर बड़ा खुलासा नहीं किया गया है।