पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडार में पुलिस ने चलाई रबर की गोलियां, एक की मौत, छह घायल

खंडार में पुलिस ने चलाई रबर की गोलियां, एक की मौत, छह घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर में बहुमत भाजपा का कांग्रेस की सुनीता बनीं प्रमुख

सुनीता चौधरी, कांग्रेस, नागौर

सब्जी बेचने वाली युवती निर्विरोध बनी प्रधान

भीलवाड़ाकी मांडल पंस. में 25 साल की आशा बैरवा निर्विरोध प्रधान बनी हैं। वे बीएड कर रही हैं और कॉलेज से लौटने के बाद मां के साथ सब्जी बेचती हैं। उधर, इसी जिले की हुरड़ा पंचायत समिति में 21 साल की घीसी प्रधान बनी हैं। वे बीए की छात्रा हैं। (विस्तृत पेज 2 पर)

18 महिलाएं जीतीं

महिलाओंके लिए 16 सीटें रिजर्व थीं। पर 18 महिलाएं जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस की 10 भाजपा की आठ। वर्ष 2010 में 19 महिलाएं जिला प्रमुख बनी थीं।

5 जिला प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

अजमेर,झालावाड़, पाली राजसमंद में भाजपा और जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।

जीती भाजपा से, प्रधान बनी कांग्रेस की

अलवरके उमरैण में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य बनी मंजू पटेल को कांग्रेस ने प्रधान का सिंबल दे दिया। वे कांग्रेस से प्रधान बन भी गई।

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर/नागौर

जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। झुंझुनूं में बराबर-बराबर सीटें हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय की मदद से प्रमुख की सीट अपने कब्जे में कर ली। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 12 बजे तक 291 के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भाजपा 161 और कांग्रेस 115 प्रधान बनाने में कामयाब हुई।

बसपा का भी एक प्रधान धौलपुर के सैंपऊ में चुना गया। निर्दलीय अन्य के 14 प्रधान बने। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गईं। प्रदेश में 152 महिला और 119 पुरुष प्रधान चुने गए हैं।

शेष| पेज 2

वर्ष भाजपा जीती कांग्रेस जीती

2015 21 12

2010 8 24

2005 13 16

नागौर. जिला प्रमुख चुनाव में शनिवार को भाजपा से कांग्रेस ने चार वोट छीनकर नागौर जिला प्रमुख का पद हथिया लिया। कांग्रेस की सुनीता चौधरी यहां 5 वोट से जीतकर जिला प्रमुख बन गईं।

नागौरभास्कर भी पढ़ें

सवाई माधोपुर की खंडार पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। इसमें छह लोग घायल हुए। इनमें से बाद में दुलीचंद जाट की मौत हो गई। आईजी भरतपुर रेंज, बीजू जार्ज जोसफ ने कहा- कोई फायरिंग नहीं हुई थी। आंसू गैस जरूर दागी गई। उधर, बस्सी में भी पुलिस से भीड़ का संघर्ष हुआ। बांसवाड़ा की गांगड़तलाई पंचायत समिति में उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। शेष| पेज 2

खंडार | उपद्रवियोंको खदेड़ने पहुंची कोबरा टीम।