- Hindi News
- नागौर जिले के शेरानी आबाद निवासी अब्दुल कलाम ने बताया
नागौर जिले के शेरानी आबाद निवासी अब्दुल कलाम ने बताया
नागौर जिले के शेरानी आबाद निवासी अब्दुल कलाम ने बताया कि वह अपने बेटे शोएब को उपचार के लिए अस्पताल के जनाना विंग लाया था। जांच के बाद उसे भर्ती करने को कहा गया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे शिशुरोग सैकंड ईयर के रेजिडेंट डॉ.सवाईसिंह लोरा से उसने बच्चे को चढ़ने वाले ब्लड की आवश्यकता कब होगी, इस संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने यह मेरा काम नहीं है, कहकर भगा दिया। साथ ही दूसरे मरीजों से भी डांटकर ही बात कर रहा था। इसके बाद वह बच्चे को वार्ड में लेकर गया और वार्ड की मांग की, तब डॉक्टर ने उससे दुर्व्यवहार कर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि उसने यह भी कहा कि पहले डॉक्टर ने मारा उसके बाद उसने भी मारपीट की। वहीं रेजिडेंट डॉ.लोरा का कहना है कि मरीज के परिजन ने पहले मारपीट की।