- Hindi News
- रेजिडेंट से उलझे पिता को पकड़ ले गई पुलिस, डॉक्टरों ने शाम तक नहीं किया बच्चे का उपचार
रेजिडेंट से उलझे पिता को पकड़ ले गई पुलिस, डॉक्टरों ने शाम तक नहीं किया बच्चे का उपचार
एमडीएमहॉस्पिटल की जनाना विंग में शुक्रवार दोपहर अपने बच्चे को लेकर नागौर से आया अब्दुल कलाम और रेजिडेंट डॉ.सवाईसिंह लोरा आपस में उलझ गए। कलाम का आरोप था कि उपचार संबंधी पूछताछ करने पर रेजिडेंट ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की।
सूचना पर पहुंची शास्त्रीनगर थाना पुलिस कलाम को पकड़ ले गई। पीछे खून की कमी (सेलिक एनिमिया) से पीड़ित 11 साल का बच्चा देर शाम तक अपनी मां के साथ हॉस्पिटल के पोर्च में बैठा रहा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी सीनियर डॉक्टर वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने उसका उपचार शुरू नहीं करवाया।
केवल तीन गार्ड के भरोसे जनाना विंग
जनानाविंग केवल तीन गार्ड के भरोसे ही चल रही हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। एेसे में मरीज स्टाफ में होने वाली झड़प अन्य घटनाओं की पुख्ता जांच नहीं की जा सकती।
रेजिडेंटने मारपीट की सूचना दी थी
^रेजिडेंटडॉक्टर ने मारपीट की सूचना दी थी। इस पर पुलिस को शिकायत की है। -डॉ. दीपक वर्मा, अधीक्षक, एमडीएमएच