आज शहर में होगी बिजली कटौती
नागौर | लाइनोंके रखरखाव की वजह से बिजली कटौती रहेगी। डिस्कॉम के एक्सईएन ने बताया कि रविवार दोपहर 2 से 5बजे तक 132 केवी जी एसएस बासनी और तीन बजे से 4 बजे तक ब्रह्मपुरी, नाईवाड़ा, आजाद चौक, हाथी चौक, सहित शहर के भीतरी इलाकों की बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कुछ लाइकों में जलापूर्ति ठप रह सकती है।