- Hindi News
- उप जिला प्रमुख और उप प्रधानों के लिए चुनाव आज
उप जिला प्रमुख और उप प्रधानों के लिए चुनाव आज
नागौर |पंचायतीराज चुनावके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप जिला प्रमुख नागौर जिले की 14 पंचायत समितियों के उप प्रधानों के निर्वाचन के लिए रविवार को बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए आठ फरवरी को जिला परिषद के सभाकक्ष में तथा प्रधानों के लिए पंचायत समिति मुख्यालयों में बैठक बुलाई गई हैं। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी 11 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।