पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिवसीय आर्ट आॅफ लिविंग शिविर संपन्न

पांच दिवसीय आर्ट आॅफ लिविंग शिविर संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। जिला कारागृह नागौर में प्रिजन स्मार्ट प्रोग्राम के तहत आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय शिविर शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आर्ट आफ लिविंग से पूर्णकालीन अध्यापिका मेघना सोटी ने बंदियों को योग, प्रणायाम, सुदर्शन क्रिया एवं सामूहिक प्रक्रियाओं के गुर सिखाए।
शिविर में संतोष सोनी केशव पारीक ने भी बंदियों को क्रियाओं को सही तरीके से करने में सहयोग किया। शिविर से 44 पुरुष 13 महिला बंदियों ने गुर सीखे। इन्होंने कार्यक्रम समापन पर अपने अनुभव के बारे में बताया।

जेल उप अधीक्षक आेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ऐसे शिविर से बंदियों को शारीरिक मानसिक लाभ मिलता है। बंदियों को सिखाएं योग प्रणायाम को प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग के पूर्णकालीन अध्यापिका सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नागौर. नागौरजेल में बंदियों को आर्ट ऑफ लिविंंग के बारे में बताते मेघना सोटी उप अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा।