10 माह से 24 भारतीय सऊदी में फंसे
राजस्थान में एक बार फिर कबूतरबाजी के मामले सामने आया है। इस बार 24 भारतीयों को जयपुर मुंबई की एक एजेंसी ने नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपए लेकर सऊदी अरब के अल कूकर(तुकबा) में फंसा दिया है। ये लोग दस माह से वहां नारकीय जीवन यापन करते हुए कैद में जिंदगी बीता रहे हैं। इन्हें तनख्वाह मिली है समय पर खाना दिया जा रहा है। इनमें आठ राजस्थानी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इन्होंने मदद के लिए न्यूयॉर्क में बसे अप्रवासी भारतीय और समाज सेवी प्रेम भंडारी से संपर्क कर मदद के लिए गुहार लगाई। केंद्रीय गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय को इस संबंध में अवगत करवाने की बात कही। इन्होंने भंडारी को भेजे दस्तावेजों में बताया कि कबूतर बाजों के दलाल पाबूपुरा के नेमीचंद ने सभी से एक - एक लाख रुपए लेकर जयपुर के संसार रोड स्थित मुराद इंटरनेशनल से संबंधित मुंबई के जमीर एंटरप्राइजेज के मार्फत इन्हें सऊदी भेजा था। तब से लेकर आज तक इन्हें बंदी बनाकर रखा जा रहा है। इस कारण इनमें से एक की तबीयत खराब हो गई और उसे दिल का दौरा पड़ने से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें राजस्थानियों के अलावा 8 बिहारी, 6 यूपी के, 1 कोलकाता 1 व्यक्ति पंजाब का है।
नागौर. सऊदीअरब में हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में उपचार रत पीड़ित।