पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक को टक्कर मार चालक के साथ की मारपीट

ट्रक को टक्कर मार चालक के साथ की मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| रेलवेस्टेशन पर शनिवार रात एक एक कार चालक ने मिनी ट्रक को रांग साइड से ऑवर टेक करते हुए टक्कर मार दी। बाद में अपने कुछ टैक्सी चालक दोस्तों के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उससे मोबाइल रुपए भी छीन लिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बाकी के आरोपी मौके से भाग गए। लेकिन एक टैक्सी चालक को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे रुपए मोबाइल बरामद कर ट्रक ड्राइवर को सौंपे। पुलिस के अनुसार झुंझनू के मंडावर निवासी राम सिंह पुत्र नरपत सिंह नागौर में सामान खाली कर वापस झुंझनू के लिए रवाना हुए थे। रेलवे स्टेशन चौराहे के पास एक डस्टर कार ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने अपने साथियों कुछ टैक्सी चालकों के साथ राम सिंह के साथ मारपीट कर मोबाइल रुपए छीन लिए।