पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी टीसी से बनी सरपंच

फर्जी टीसी से बनी सरपंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| चूंटीसराकी नव निर्वाचित सरपंच सहित तीन जनों पर सरपंच प्रत्याशी रही एक महिला ने फर्जी टीसी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरपंच चुनाव लड़ने के आरोप में इस्तगासे के द्वारा सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार चूंटीसरा निवासी सीता देवी प|ी जगदीश राम जाट ने रिपोर्ट दी है कि नारायणी प|ी रूपा राम जाट, राठौड़ी कुआं के पास हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाले राम विलास पुत्र जसुदान चारण चंद्रा राम पुत्र रूपा राम जाट ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नारायणी की फर्जी स्कूल टीसी तैयार करवाकर चुनाव लड़ा। गौरतलब है कि इस संबंध में सीता की ओर से पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।