पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेगाना में कांग्रेस और मकराना में भाजपा के साथ भीतरघात

डेगाना में कांग्रेस और मकराना में भाजपा के साथ भीतरघात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल| जायलपंचायत समिति की प्रधान के लिए हुए मतदान में वार्ड संख्या 14 से दूसरी बार निर्विरोध चुनकर आईं सुनीता सांगवा विजयी रहीं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी रेणुका धेड़ू को 9 मतों से पराजित किया। शनिवार को हुए मतदान के दौरान भाजपा की समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रेणुका धेड़ू सबसे पहले 15 सदस्यों के साथ वोटिंग करने पहुंचीं तथा कुछ ही देर के बाद सुनीता सांगवा मतदान केन्द्र पर पहुंची थीं। चार बजे के बाद कांग्रेस के 18 सदस्य मतदान करने दो दलों में पहुंचे तथा भाजपा से बागी हुई माया चौधरी अकेली ही मतदान करने पहुंचीं। इसके बाद साढ़े चार बजे हुई मतगणना में सुनीता को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान निर्वाचक अधिकारी मोहनलाल जाट ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप कर प्रधान घोषित किया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जुलूस के साथ ले जाया गया।

जायल. नवनिर्वाचितप्रधान सुनीता सांगवा को प्रमाण पत्र सौपतें एसडीएम।

नागौर|पंचायत समितिनागौर में नवनिर्वाचित प्रधान के बाहर आते समय समर्थकों केे गेट में घूसने पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठिया बरसाकर खदेडते हुए।