पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप, कार्रवाई की मांग

फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप, कार्रवाई की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता के चलते फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का मामला दिनों दिन बढ़ते जा रहा है ऐसा ही मामला बुधवार को दो मामले आए उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत समिति नागौर की ग्राम पंचायत रायधनु से सरपंच पद का चुनाव लडऩे वाली मगन कंवर ने उनके प्रतिद्वंदी पतासी देवी के फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पतासी ने नामांकन में शैक्षणिक योग्यता आमिया उर्दू अलीगढ़ से दसवीं उत्तीर्ण 2008 करना बताया है। जबकि पतासी देवी की उम्र 58 वर्ष हो गई है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ा है। इसी प्रकार पंचायत समिति नागौर की ग्राम पंचायत नोखा चांदावत की सरपंच प्रत्याशी लीला ने आरोप लगाया कि उसकी प्रतिद्वंदी गीता देवी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर सरपंच का चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। लीला ने बताया कि गीता देवी तीन माह पूर्व ही भामाशाह कार्ड बनाया उसमें वे अपने आपको निरक्षर बता रही है। साथ ही नरेगा में हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाकर रोजगार प्राप्त किया।