पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाला पदभार, कहा विकास करेंगे

संभाला पदभार, कहा-विकास करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें पंचायतीराज चुनाव के समाप्त होने के बाद बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने पदभार ग्रहण किया। कई ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया तथा पदभार ग्रहण के साथ ही कई सरपंचों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत गोगेलाव के नवनिर्वाचित सरपंच रूपा देवी ने पद ग्रहण के साथ ही वार्ड पंचों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। फिड़ोद के निवनिर्वाचित सरपंच इन्द्र चंद फिडौदा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच वार्डपंचों को भी शपथ ग्रहण करवाई। ग्राम पंचायत सोमणा के नवनिर्वाचित सरपंच अर्जुन बिडियासर ने भी पदभार संभाला। सरपंच ने जनता को विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता, बिजली, पानी, अस्पताल, शिक्षा का स्तर सुधारने का कार्य करवाया जाएगा। खरनाल के नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा ईनाणिया ने भी बुधवार को अटल सेवा केन्द्र में कार्य भार ग्रहण किया। ग्राम सचिव अनिता रुणवाल ने सोल ओढ़ाकर सरपंच का स्वागत किया गया।

खींवसरआंचलिक| ग्रामटांकला के सरपंच गिरधारीराम बावरी ने बुधवार को ग्राम पंचायत भवन में पदभार ग्रहण किया। सरपंच के पदभार ग्रहण के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। खींवसर पंचायत समिति के उप प्रधान किशोर सिंह सारण मौजूद थे।

नागौर प्रधान ओमप्रकाश सेन पदभार संभालते। साथ हैं उप प्रधान पंचायत समिति सदस्य।

नागौर. पदभार ग्रहण करती नव निर्वाचित सरपंच।