पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, बेहतर इलाज के लिए सरकार प्रयासरत : खान

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, बेहतर इलाज के लिए सरकार प्रयासरत : खान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकनिर्माण मंत्री यूनुस खान ने कहा कि प्रदेश में मरीजों को अच्छी दवाई और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की ओर सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इस बीमारी से निपटने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें पूरे प्रदेश में इस काम में जुटी हैं। जिले के प्रभारी मंत्री यूनुस खान बुधवार को जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में बालिकाओं के लिए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधी पुस्तिका का विमोचन करने पहुंचे। तब यह बात कही।

प्रभारी मंत्री यूनुस खान के साथ जिला कलेक्टर राजन विशाल ने पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। अस्पताल के गायनी वार्ड में बुकलेट के विमोचन के बाद प्रभारी मंत्री ने वार्ड में मौजूद नव-प्रसूताओं को बुकलेट भी वितरित की। बुकलेट वितरित करते हुए उन्होंने बेटियों के परिजनों को कहा कि बुकलेट में दी गई योजनाओं का बालिकाओं को हर स्तर पर लाभ दिलाएं।