गंदे पानी की निकासी की मांग
नागौर| किलेकी ढाल में गंदे पानी की निकासी सुचारु करने की मांग को लेकर बुधवार को शहरवासियों ने परिषद आयुक्त पोकर चौहान को ज्ञापन दिया। विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मोती होटल से लेकर कोहिनूर प्रिंटर्स तक गंदा पानी फैला हुआ है। दुकानदारों मोहल्लेवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। मौखिक रुप से फोन पर सूचना देने पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। गंदे पानी को हटाने सीवरेज लाइन को सही करवाने की मांग की गई। मोहल्लेवासियों ने 24 घंटे में सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुरजाराम, रफीक, इमरान, आमीर खान, रामेश्वर गंगाराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।