पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान बाग टंकी से पांच दिन में सिर्फ एक दिन ही मिला पानी

हनुमान बाग टंकी से पांच दिन में सिर्फ एक दिन ही मिला पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकओर जहां कई मोहल्लों को गंदा पानी मिल रहा है वहीं दूसरी ओर डीडवाना रोड स्थित माली समाज हनुमान बाग की टंकी का पिछले पांच दिनों में तीन बार वाल लीकेज होने के कारण मोहल्ले वासियों को सिर्फ एक दिन ही पानी मिल पाया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से टंकी से रोज लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस टंकी से हनुमान बाग, चेनार, वल्लभ चौराहा, दिल्ली दरवाजा मूंडवा चौराहा आदि मोहल्लों में रोज करीब 6.5 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। पिछले पांच दिनों में इन इलाकों में केवल 4 लाख लीटर पानी ही पहुंच पाया। टंकी संचालक ने बताया कि पिछले पांच दिनों में तीन बार दबाव के कारण वाल लीकेज हो जाता है। बार-बार सही करने बाद भी दबाव के कारण वाल नहीं टिक पाता है। जिससे टंकी पुरी तरह से खाली हो जाती है। मंगलवार को वाल को सही करने के बाद रात को वाल वापस लीकेज होने के बाद सुबह तक टंकी पुरा पानी यानि 4.5 लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया। हालांकि बुधवार को भी टंकी का लीकेज पीएचईडी कार्मिकों द्वारा सही किया जा रहा था।

नागौर. पानी की टंकी के वाल का लीकेज निकालते वाटरवर्क्स कार्मिक।