- Hindi News
- दस दिनों बाद नगर परिषद ने ली लोगों की सुध, सुधारे लीकेज
दस दिनों बाद नगर परिषद ने ली लोगों की सुध, सुधारे लीकेज
नागौर| दसदिनों से व्यर्थ बह रहे पानी की आखिरकार नगर परिषद की ओर से बुधवार को सुध ली गई और पेयजल पाइप के 7 लीकेज ठीक हुए। शहर के कई मोहल्लों के नलों में पिछले दस दिनों से इन लीकेज के कारण गंदा पानी रहा था। भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने सुबह से ही लीकेज निकलवाना शुरु कर दिया था। दिन भर जगह-जगह पर कार्मिक लीकेज निकालने में लगे हुए थे। पहले दिन करीब 7 लीकेज ठीक हुए। शहर के मानासर चौराह पर बने दोनों लीकेजों, पशु प्रदर्शनी के सामने निकास गेट सहित कई जगहों पर व्यर्थ बहते पानी के लीकेज निकाले गए। इनके कारण दस दिनों से करीब 5 मोहल्लों में गंदा पानी पी रहे नागरिकों को इस समस्या से निजात मिलेगी। जल्द ही पुरे लीकेज बंद करवा देंगे
पीएचईडी एईएन आरआर शर्मा ने बताया कि हमने बुधवार शाम तक करीब 7 बड़े लीकेजों को सही करवा दिया है। बाकी के लीकेज गुरुवार तक सही करवा दिए जाएंगे। जो बड़े लीकेज थे उनको हमने पहले निकलवाया है। इससे गंदे पानी की शिकायत अब नहीं मिलेगी। हम बाकी लीकेजों को बंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। न्यू कॉलोनी, अस्पताल रोड किले की ढाल स्थित पेट्रोल पंप के पीछे की कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि भास्कर की खबर के बाद नगर परिषद जागा है। वे लोग कई दिनों से विभागों के चक्कर काट रहे थे। ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी की समस्या से निजात मिलने को लेकर सभी मोहल्लेवासियों ने भास्कर का आभार जताया है।