पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप के नतीजों से सभी पार्टियों को सबक लेना पड़ेगा : बेनीवाल

आप के नतीजों से सभी पार्टियों को सबक लेना पड़ेगा : बेनीवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसरके निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी के जो नतीजे आए हैं उन्हें देखकर अब कांग्रेस भाजपा को सबक लेने की जरूरत है। बेनीवाल ने कहा कि राज्य में भाजपा जो वादे करके सत्ता में आई थी। उन वादों को भूल बैठी हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर केवल बातें हो रही है। इस सरकार ने 14 माह का कार्यकाल पूरा निकाल दिया है मगर प्रदेश में विकास नहीं दिख रहा है। बेनीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया कि नेता वही होता है जो जनता के बीच रहकर जनता की बात करता है। उन्होंने कहा कि ईमानदार और जनहित के काम करने वाले नेता की ही जनता के बीच पूछ होती है।