बोलेरो पलटी एक घायल
जायल| दुगोली-खिंयालामार्ग पर बुधवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक गंभीर घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस प्रभारी नेमा राम छाबा ने बताया कि दुगोली ग्राम की सरहद में जायल की तरफ जा रही बोलेरो पलटी खाने से चालक घायल हुआ। उसे 108 एम्बुलेंस द्वारा जायल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागौर रेफर कर दिया। इस संबंध में देर रात तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।