युवती को भगाने का मामला दर्ज
नागौर| बच्चाखाड़ा निवासी एक महिला ने मंगलवार को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। महिला थानाधिकारी ने बताया कि बच्चा खाड़ा निवासी एक महिला बताया कि सोमवार रात उसकी पुत्री किसी काम से घर से बाहर निकली देर रात तक घर वापस नहीं पहुंची तो पता चला कि जोगलसर निवासी गंगू तेली मुसलमान उसकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।